एजेंसी न्यूज

अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल ने किसानों और महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है.

अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल ने किसानों और महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है.’’

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद के लिए कतार में खड़े हुए किसान की मौत से जुड़ी खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा पर निशाना साधा. यह भी पढ़ें : कर्नाटक यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी वकील, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘धान खरीदारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी. खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई. उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).