देश की खबरें | बिहार के कांग्रेस नेताओं से देश की स्थिति पर बोले राहुल: आगे बड़ा तूफान आने वाला है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर कुछ महीने पहले सरकार को आगाह करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो ‘तूफान’ अभी दिख रहा है उससे कहीं बड़ा तूफान आगे आने वाला है।
नयी दिल्ली, छह अगस्त कोरोना वायरस महामारी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर कुछ महीने पहले सरकार को आगाह करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो ‘तूफान’ अभी दिख रहा है उससे कहीं बड़ा तूफान आगे आने वाला है।
पार्टी की बिहार इकाई के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
सूत्रों के मुबाबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर लड़ना है और भाजपा-जदयू गठबंधन को पराजित करना है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने फरवरी में कोरोना के बारे में आगाह किया था कि तूफान आने वाला है। मैं यहां दोहराना चाहता हूं कि मैंने खुशी से नहीं बोला था। जब मैं बोलता था तो दुख होता था। उस वक्त मुझे दिख रहा था हिंदुस्तान में क्या होने वाला है।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में इससे भी बड़ा तूफान आने वाला है।
लद्दाख में चीनी सेना की कथित घुसपैठ के मुद्दे को लेकर भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की सीमा की रक्षा करते हुए बिहार रेजीमेंट ने चीन को करारा जवाब दिया, लेकिन प्रधानमंत्री सेना के साथ खड़े नहीं हुए और चीनी घुसपैठ से ही इनकार कर दिया।
कांग्रेस नेता ने बिहार में कोरोना और बाढ़ की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा और दावा किया कि इन मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर नीतीश की चुप्पी यह साबित करती है कि मुख्यमंत्री के तौर पर वह विफल रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

