खेल की खबरें | राहुल आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, कोहली सातवें स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर बने हुए हैं।
दुबई, 15 फरवरी भारत के केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि कप्तान विराट कोहली सातवें स्थान पर बने हुए हैं।
राहुल के 816 अंक हैं और वह इंग्लैंड के डाविड मलान (915 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। कोहली के 697 रेटिंग अंक हैं।
आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच (808) भी तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (801) चौथे स्थान पर खिसक गये हैं।
बल्लेबाजों की सूची में भारत से केवल राहुल और कोहली ही शीर्ष 10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और आलराउंडर की सूची में शीर्ष 10 में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।
यह रैंकिंग पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 श्रृंखला के बाद जारी की गयी। पाकिस्तान ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल की। अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर बने हुए हैं।
इस श्रृंखला के बाद टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पाकिस्तान ने एक अंक हासिल किया लेकिन वह चौथे स्थान पर ही है। दक्षिण अफ्रीका ने एक अंक गंवाया लेकिन वह पांचवें स्थान पर बना हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

