देश की खबरें | हाथरस बलात्कार मामले में राहुल, प्रियंका राजनीतिक पाखंड में संलग्न हैं : प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित बलात्कार मामले में शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘राजनीतिक पाखंड’’ करने का आरोप लगाया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 2 अक्तूबर केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की से कथित बलात्कार मामले में शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘राजनीतिक पाखंड’’ करने का आरोप लगाया ।

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सवाल किया कि जब कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में ऐसा ही जघन्य अपराध घटित हुआ था, तब भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) चुप क्यों थे ?

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मांगा वैज्ञानिकों का सहयोग.

उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में खबरों में आए उस बयान को तवज्जो नहीं दी कि वे (गहलोत) भाजपा नेताओं को अपने राज्य में आने से नहीं रोकते ।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘ मैं अशोक गहलोत को अधिक महत्व नहीं देता । लेकिन मैं प्रियंका गांधी से कहना चाहता हूं कि आप 18 साल की बेटी के बलात्कार पर आडंबर कर रही हैं । ’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना को लेकर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सस्पेंड किए गए SP-DSP का होगा नार्को पॉलीग्राफ टेस्ट.

उन्होंने कहा कि आप और आपके भाई राजस्थान के बारे में चुप क्यों थे ? वहां भी बलात्कार पीड़िता किसी की बेटी थी ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ यह राजनीतिक पाखंड है। ’’

हाथरस मे अपराध के स्थल पर हाथरस में स्थानीय प्रशासन द्वारा पत्रकारों को पीड़िता के परिवार से मिलने देने जाने के लिए रोकने को आपातकाल से जोड़ने संबंधी एक सवाल पर प्रसाद ने पलटकर कहा कि यहां एक ऐसी सरकार है जिसमें शीर्ष पदों पर काम करने वाले आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करते हुए जेल गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\