राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा’’ बन गए हैं: जे. पी. नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा’’ बन गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘‘हस्तक्षेप’’ की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी.
नयी दिल्ली, 17 मार्च : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा’’ बन गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों से ‘‘हस्तक्षेप’’ की मांग करने के लिए माफी मांगनी होगी. नड्डा ने एक बयान में कहा कि भारत विरोधी ताकतों को हमेशा से दृढ़ भारत, उसके मजबूत लोकतंत्र और निर्णायक सरकार से समस्याएं रही हैं. उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करके और अमेरिका तथा यूरोप के हस्तक्षेप की मांग करके गांधी ने देश की सम्प्रभुता पर हमला किया है.
नड्डा ने कहा, ‘‘ लोगों द्वारा बार-बार अस्वीकार किए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले ‘‘टूलकिट’’ का स्थायी हिस्सा बन गए हैं. ’’ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रमुख पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद, उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार और लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया. यह भी पढ़ें : Delhi Assembly: अध्यक्ष ने भाजपा के तीन विधायकों को बाहर जाने का आदेश दिया
भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया, उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है. वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे और उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों द्वारा की जा रही आलोचना का जवाब देने के लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

