एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ निकालेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे
Rahul Gandhi | Credit- ANI

मुंबई, 16 मार्च : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक ‘न्याय संकल्प पदयात्रा’ निकालेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन शनिवार शाम को यहां डॉ. बी आर आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर होगा. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार के कार्यालय ने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगी.

इसके बाद गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. महात्मा गांधी जब भी मुंबई में होते थे, तो मणि भवन उनका निवास स्थान होता था, जबकि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दावा, प्रदेश की सभी 80 सीटों पर BJP और NDA की जीत होगी, देखें वीडियो

राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ी समापन रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को आयोजित होगी, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).