देश की खबरें | संसद में बोलने के लिए निर्धारित समय पर राहुल गांधी वियतनाम में थे: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की कार्यप्रणाली की आलोचना करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में बोलने के लिए आवंटित समय पर विपक्ष के नेता वियतनाम में थे।

देश की खबरें | संसद में बोलने के लिए निर्धारित समय पर राहुल गांधी वियतनाम में थे: अमित शाह

नयी दिल्ली, 28 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद की कार्यप्रणाली की आलोचना करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में बोलने के लिए आवंटित समय पर विपक्ष के नेता वियतनाम में थे।

शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण को मुसलमानों के लिए ‘‘लॉलीपॉप’’ बताया।

‘टाइम्स नाउ समिट 2025’ में शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण संविधान का उल्लंघन है और अदालतें इसे खारिज कर देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम धर्म के आधार पर किसी भी प्रकार के आरक्षण का पुरजोर विरोध करते हैं।’’

संसद के कामकाज की गांधी द्वारा की गई आलोचना पर गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता शायद यह नहीं जानते कि सदन में बोलने के नियम हैं, जिन्हें मनमर्जी से नहीं चलाया जा सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट पर चर्चा में उन्हें (गांधी को) 42 प्रतिशत समय दिया गया। अब यह उन पर निर्भर है कि वे तय करें कि कौन बोलेगा।’’

शाह ने कहा, ‘‘लेकिन जब संसद में गंभीर चर्चा हो रही थी, तब वह वियतनाम में थे और जब वह वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी इच्छा के अनुसार बोलने पर जोर देना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि संसद नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है, न कि कांग्रेस पार्टी की तरह, जिसे एक परिवार चलाता है और ‘‘जहां आप जब चाहें बोल सकते हैं’’।

देश में आपातकाल जैसे हालात होने संबंधी कांग्रेस के आरोप के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि विपक्षी पार्टी सरकार की आलोचना करती रहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपातकाल होता तो वे (कांग्रेस नेता) जेल में होते।’’

कांग्रेस की जाति आधारित गणना की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने अतीत में खुद इस तरह की कवायद का विरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)


संबंधित खबरें

IND vs CHN, Men’s Hockey Asia Cup 2025: सुपर 4 मुकाबले में चीन को 7-0 से रौंदकर टीम इंडिया ने हॉकी एशिया कप के फाइनल बनाई जगह; दक्षिण कोरिया से भिड़ंत

ZIM W vs NAM W, ICC Women's T20 WC Africa Region Division One Qualifier 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे महिला टीम ने नामीबिया को हराकर जीता T20 विश्व कप क्वालिफायर, केलीज़ एनडलोवु ने खेली तूफानी पारी

SBI Clerk प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की डेट जारी, नवंबर में होगा Mains एग्जाम; @sbi.co.in से डाउनलोड करें कॉल लेटर

Jasprit Bumrah vs Shaheen Afridi Stats: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच से पहले जानिए जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी में से किसके नाम हैं ज्यादा टी20आई विकेट, किसका रहा है दबदबा?

\