देश की खबरें | राहुल गांधी कृषि कानूनों के विरोध में तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब, हरियाणा में करेंगे ट्रैक्टर रैली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ तीन से पांच अक्टूबर तक पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां करेंगे।

यह जानकारी पार्टी के सूत्रों ने दी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

इसने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के सभी मंत्री एवं कांग्रेस विधायक प्रदर्शनों में शामिल होंगे।

पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता के अनुसार ट्रैक्टर रैलियों को किसान संगठनों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। रैलियों में तीन दिन में 50 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार फिर बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार गर्दन की चोट के कारण हुई हाथरस पीड़िता की मौत, उसके साथ नहीं हुआ रेप.

प्रवक्ता ने कहा कि रैलियां तीनों दिन हर रोज पूर्वाह्न लगभग 11 बजे शुरू होंगी। इनका आयोजन कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

तीन अक्टूबर को रैली बढ़नी कलां (निहाल सिंह वाला, मोगा) में एक जनसभा के साथ शुरू होगी और 22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

चार अक्टूबर को राहुल गांधी एक जनसभा के लिए कार से भवानीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वह समाना, पटियाला के लिए ट्रैक्टर पर सवार होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि पांच अक्टूबर को धुदन साधन (पटियाला) से रैली एक जनसभा के साथ शुरू होगी और पिहोवा बॉर्डर तक ट्रैक्टर से 10 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जहां से राहुल गांधी हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

हरियाणा कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी पांच अक्टूबर को कैथल और कुरुक्षेत्र जिले के पीपली में रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\