देश की खबरें | राहुल गांधी कांग्रेस की कमान संभाले: थोराट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने रविवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ही पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अगस्त कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को होने वाली बैठक से पहले महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने रविवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ही पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।

थोराट ने राहुल गांधी को एक ‘‘साहसी, संवदेनशील एवं बौद्धिक तौर पर दृढ़ संकल्प वाला नेता’’ बताया।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी छोड़ सकती हैं अध्यक्ष पद, पार्टी नेताओं की अलग-अलग राय- कई उठा रहे राहुल गांधी के पक्ष में आवाज.

उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार नहीं संभाल लेते तब तक सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व जारी रखना चाहिए।

थोराट सीडब्ल्यूसी के सदस्य भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुलजी की भावनाओं को पूरा सम्मान देते हुए हम कहना चाहते हैं, ‘‘राहुलजी लौट आइए’’। आपके नेतृत्व में हम लाखों भारतीयों की आवाज बनेंगे, इतिहास बनाएंगे। यह केवल कांग्रेस पार्टी की ही जरूरत नहीं है बल्कि पूरे देश की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10441 नए मामले, 258 की मौत: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘आपके सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में हम देश के गरीबों और वंचितों के लिए काम करना चाहेंगे।’’

थोराट ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस के इतने बड़े परिवार का नि:स्वार्थ भाव से ध्यान रखा और इसके लिए अनेक त्याग किए।

उन्होंने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई क्रांतिकारी फैसले लिए गए। सोनियाजी का संघर्ष और मेहनत हमारे जैसे कांग्रेस परिवार के सदस्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\