देश की खबरें | राहुल गांधी, स्टालिन ने कमल हासन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, सात नवंबर मशहूर अभिनेता एवं राजनीतिक दल एमएनएम के अध्यक्ष कमल हासन ने शनिवार को अपने प्रशंसकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना 66वां जन्मदिन मनाया।

हासन के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पटाखे जलाकर एवं मिठाई बांटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े | देश का सबसे बड़ा लक्ष्मी पूजन करवा रही है केजरीवाल सरकार, टीवी पर होगा लाइव प्रसारण.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, मशहूर अभिनेता रजनीकांत, गीतकार वैरामुत्तु समेत कई हस्तियों ने हासन को जन्मदिन की बधाई दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '' कमल हासन, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। एक मजबूत आवाज जिसने आधुनिक तमिल संस्कृति में अहम योगदान दिया।''

यह भी पढ़े | Punjab: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ‘मिशन शत प्रतिशत’ योजना को लॉन्च किया.

स्टालिन ने हासन को ''कला का गुरु'' करार देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। रजनीकांत ने हासन को फोन करके उन्हें शुभकामनाएं दीं। हासन का जन्म आज ही के दिन 1954 में हुआ था।

इस बीच, एमएनएम कार्यकर्ताओं ने पूनामल्ली में मोटरसाइकिल रैली भी निकाली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)