देश की खबरें | राहुल गांधी ने केरल में आदिवासी किसान के साथ हुई अपनी मुलाकात का वीडियो साझा किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केरल में एक आदिवासी किसान के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और आदिवासियों की सराहना की।

गांधी ने राज्य की अपनी हाल की यात्रा के दौरान रामेत्तन के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो साझा किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6059 नए केस, 112 की मौत: 25 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो में रामेत्तन आदिवासियों के कल्याण के वास्ते कदम उठाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं।

गांधी आदिवासी किसान से कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल द्वारा किये गये अनुवाद के जरिये बात कर रहे हैं। वह रामेत्तन से कहते हैं कि उनकी दादी आदिवासियों की समर्थक थीं क्योंकि वे भारत के असल मालिक हैं और पारंपरिक ज्ञान रखते है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Free Vaccine: कर्नाटक सरकार फ्री कोरोना वैक्सीन देने को लेकर जल्द लेगी निर्णय.

गांधी ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘रामेतन के साथ बात करना ज्ञानवर्धक था और मेरी दादी इंदिरा जी की यादें ताजा हो गई।’’

गांधी हाल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय दौरे पर गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)