देश की खबरें | नेता कहलाने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी : मुख्यमंत्री चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, ''एक ओर जहां हमारे सैनिक सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, भारत मां का माथा गौरव से उन्नत कर रहे है। वहीं दूसरी ओ, मुझे तो कहते हुए भी शर्म आ रही है, दशकों तक देश में शासन करने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी उनको हतोत्साहित कर रहे हैं।''

चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक सवाल के जवाब में मीडिया से कहा, ''एक ओर जहां हमारे सैनिक सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, भारत मां का माथा गौरव से उन्नत कर रहे है। वहीं दूसरी ओ, मुझे तो कहते हुए भी शर्म आ रही है, दशकों तक देश में शासन करने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी उनको हतोत्साहित कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''वह :राहुल गांधी: सेना का अपमान कर रहे हैं। वह जिस तरह के कमेंट :टिप्पणी: कर रहे हैं, कहते हुए लज्जा भी आती है और तकलीफ भी होती है कि वो भारत के नागरिक हैं।''

यह भी पढ़े | कोरोना एके चंडीगढ़ में अब तक 415 मामले पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चौहान ने बताया, '':राहुल गांधी द्वारा: सेना का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''जब सीमाओं पर तनाव होता है तो पूरा देश एक साथ उठकर खड़ा हो जाता है। जब—जब ऐसी परिस्थितियां देश में पहले कभी बनी हैं, भारतीय जनता पार्टी तब :तत्कालीन: कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी रहती थी। लेकिन किस हद तक गिर गये हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष। ऐसे समय पर भी उनको घटिया राजनीति याद आ रही है।''

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार का बड़ा फैसला- राज्य के मैरिज हॉल, रेस्ट्रॉन्ट और होटलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की दी इजाजत.

चौहान ने राहुल पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ''हमला करना चाहिए चीन पर, लेकिन मोदी जी के अलावा उनको कोई दिखाई नहीं देता। क्या कहें ऐसे नेता को, ये कोई नेता कहलाने के लायक हैं? हमारी सेना का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।''

उन्होंने कहा, ''शर्म आती है कि भारत में हमारे बीच राहुल गांधी जी जैसे नेता हैं जिनकी दिनचर्या में सेना की वीरता पर सवाल उठाना शामिल है। ऐसे समय जब हम सभी को दलगत राजनीति को किनारे रखकर एकजुटता दिखानी चाहिए, वे देश के प्रधानमंत्री पर शाब्दिक हमले करते हैं। ऐसे लोग नेता कहलाने लायक ही नहीं हैं।''

चौहान से सवाल कि गया था कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत पर राहुल ने जो टिप्पणी दी है, उस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है।

इससे पहले चौहान ने यहां पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\