एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी और कांग्रेस दिशाहीन हैं : शिवराज सिंह चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी "दिशाहीन" हैं । उन्होंने आश्चर्य जताया कि वायनाड से सांसद गांधी ऐसे में देश को कैसे दिशा देंगे।

देश की खबरें | राहुल गांधी और कांग्रेस दिशाहीन हैं : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, पांच मार्च मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी "दिशाहीन" हैं । उन्होंने आश्चर्य जताया कि वायनाड से सांसद गांधी ऐसे में देश को कैसे दिशा देंगे।

गांधी की चल रही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' और शाम को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की उनकी यात्रा के बारे में पूछे जाने पर, चौहान ने कहा कि "बगुला भक्ति" (नकली भक्ति) से कुछ नहीं होगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस और राहुल गांधी दिशाहीन हैं। वह देश को कैसे दिशा देंगे जब वह पार्टी और खुद को दिशा नहीं दे सकते।"

आगामी आम चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए चौहान मंगलवार को 64 वर्ष के हो गए।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत में योगदान देना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाना तथा महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।इससे पहले चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया।

लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी और गुना से होते हुए यह मंगलवार को शाजापुर पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).