देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के स्कूलों में रघुपति राघव और वैष्णव जन का होगा नियमित गायन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब रघुपति राघव... और वैष्णव जन... का नियमित रूप से गायन होगा। अधिमकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
रायपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब रघुपति राघव... और वैष्णव जन... का नियमित रूप से गायन होगा। अधिमकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..' का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा।
बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी के मूल्यों की मौजूदगी सबसे बड़ी समानता रही और इन दोनों ही विभूतियों के जीवन को गांधी जी के ही विचारों ने गढ़ा था।
उन्होंने कहा कि उनके प्रेरणा-पुरुष महात्मा गांधी के विचारों के माध्यम से राज्य के बच्चों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में बदलते हुए सामाजिक-राजनैतिक परिवेश में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। आज आवश्यकता इस बात की है कि इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाया जाए।
बघेल ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द्र भारत का मूल स्वभाव है। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए हम सब का कर्तव्य है कि अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करना।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)