देश की खबरें | सांप्रदायिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे कट्टरपंथी तत्व: अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कुछ ‘‘कट्टरपंथी तत्व’’ हिजाब विवाद के बीच देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार पहनने का अधिकार है और वह अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए स्वतंत्र है।

श्रीनगर, 13 फरवरी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कुछ ‘‘कट्टरपंथी तत्व’’ हिजाब विवाद के बीच देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार पहनने का अधिकार है और वह अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए स्वतंत्र है।

उन्होंने परिसीमन आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि यह ‘‘पूरी तरह से गलत’’ है।

अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश पर सभी का बराबर अधिकार है। जब तक आप राष्ट्र की अखंडता को खतरे में नहीं डालते, तब तक आपको कुछ भी खाने, कुछ भी पहनने का अधिकार है। हर किसी का अपना धर्म होता है।’’

उन्होंने कहा कि धर्म पर ‘हमले’ कुछ ‘कट्टरपंथी तत्व’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये कट्टरपंथी तत्व देश के लोगों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव जीत सकें। अल्लाह ने चाहा तो यह एक दिन खत्म हो जाएगा।’’

परिसीमन आयोग के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना जवाब तैयार कर रहे हैं और 14 फरवरी से पहले उन्हें (समिति) को सौंप देंगे। यह आपके सामने भी आएगा और आप देखेंगे कि हमने क्या मुद्दे उठाए हैं।’’

अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की वकालत की। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध बेहतर हो जाएंगे। अगर दोनों देशों के बीच दोस्ती हुई तो दुश्मनी की यह लहर समाप्त हो जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार