खेल की खबरें | रेसिंग प्वाइंट टीम के ब्रेक डक्ट के कारण 15 अंक कटे, चार लाख यूरो का जुर्माना लगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब एक नियम बनाने की योजना बन रही है जो टीमों को ऐसा करने से रोकेगा।

अब एक नियम बनाने की योजना बन रही है जो टीमों को ऐसा करने से रोकेगा।

कार के स्टेवार्ड ने कहा कि मर्सिडीज टीम पार्ट बनाने की मुख्य डिजाइनर थी जो उसने 2019 में चैम्पियनशिप जीतने वाली कार के लिये डिजाइन किया था। और रेसिंग प्वाइंट ने मर्सिडीज से मिले कम्प्यूटर डिजाइन डाटा में केवल मामूली बदलाव किया।

यह भी पढ़े | ENG vs PAK 1st Test 2020: ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, फैंस कोच मिसबाह-उल-हक से हुए नाराज.

प्रतिद्वंद्वी टीम रेनो ने ब्रेक डक्ट के इस्तेमाल की वैधता को लेकर विरोध दर्ज किया था क्योंकि टीमों को अपने पार्ट खुद ही डिजाइन करने पड़ेंगे। फार्मूला वन के 2020 नियमों के अंतर्गत ब्रेक डक्ट को ‘लिस्टिड पार्ट’ में डाला गया था। रेसिंग प्वाइंट ने हालांकि बचाव में कहा कि वह केवल मर्सिडीज से मिली सूचना का इस्तेमाल करके अपना डिजाइन बना रहा था।

हाल के वर्षों में एयरोडायनेमिक फायदा उठाने के लिये ब्रेक डक्ट के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है।

यह भी पढ़े | शोएब अख्तर ने कहा- घास खा लेंगे, लेकिन पाकिस्तानी सेना का बजट बढ़ाएंगे.

रेसिंग प्वाइंट मर्सिडीज के ‘कस्टमर इंजन’ का इस्तेमाल करता है और उसने स्वीकार किया कि इसकी 2020 कार का डिजाइन पिछले साल की मर्सिडीज कार की फोटो को देखकर बनाया गया था।

फार्मूला वन की संचालन संस्था एफआईए चाहती हैं कि ऐसा दोबारा नहीं हो। एफ1 वेबसाइट पर एफआईए के निकलास टॉम्बाजिस ने टिप्पणी की, ‘‘हम अगले साल ग्रिड पर आठ या 10 मर्सिडीज या फिर मर्सिडीज की प्रतियां नहीं चाहते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\