खेल की खबरें | चंद्रकांत पंडित की नियुक्ति पर सवाल उठना समझ से परे : एमपीसीए

इंदौर, 30 जुलाई मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने गुरूवार को कहा कि क्रिकेट समिति का चंद्रकांत पंडित की रणजी कोच के तौर पर नियुक्ति पर सवाल उठाना समझ से परे है जबकि समिति खुद उनके चयन में सक्रिय भागीदार रही थी ।

एमपीसीए क्रिकेट समिति के सदस्यों योगेश गोलवलकर, प्रशांत द्विवेदी और मुर्तजा अली ने बुधवार को दावा किया था कि उन्हें पंडित की नियुक्ति को लेकर अंधेरे में रखा गया ।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya and Natasa Stankovic Blessed With a Baby Boy: हार्दिक पांड्या बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी.

एमपीसीए के सचिव संजीव राव ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ क्रिकेट समिति ने खुद चंद्रकांत पंडित के नाम का सुझाव रखा था । उनकी नियुक्ति से पहले क्रिकेट समिति के सदस्यों ने उनसे बात की थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसलिये समिति का अब ऐतराज करना समझ से परे है । इससे चंद्रकांत पंडित और एमपीसीए की साख को ठेस पहुंची है।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 WAGs: क्या BCCI अनुष्का शर्मा, साक्षी धोनी समेत इन खिलाडियों की पत्नियों को UAE में होने वाले आईपीएल-13 के मैचों में जाने की अनुमति देगी?.

राव ने सदस्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा ,‘‘ बार बार कहा जा रहा है कि एमपीसीए के पदाधिकारी क्रिकेट समिति के काम में बाधा डाल रहे हैं । यह बेबुनियाद ही नहीं बल्कि माहौल को खराब करने की कोशिश भी है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एमपीसीए कोचों, सहायक कोचों और अन्य की स्थिति सुधारने के लिये काम कर रहा है लेकिन कुछ लोग निहित स्वार्थों के चलते गंदी राजनीति कर रहे हैं । एमपीसीए ऐसा होने नहीं देगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)