विदेश की खबरें | यूक्रेन युद्ध के बीच महारानी एलिजाबेथ ने राजनयिकों का स्वागत कार्यकम स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने विदेश कार्यालय की सलाह पर विंडसर कैसल में अगले हफ्ते प्रस्तावित राजनयिकों का स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। बकिंघम पैलेस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लंदन, 27 फरवरी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने विदेश कार्यालय की सलाह पर विंडसर कैसल में अगले हफ्ते प्रस्तावित राजनयिकों का स्वागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। बकिंघम पैलेस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 से उबर रहीं 95 वर्षीय महारानी ने अपने सभी वर्चुअल कार्यक्रम पहले ही रद्द कर दिए हैं, लेकिन वह बुधवार को वार्षिक स्वागत समारोह में सैकड़ों राजदूतों और उच्चायुक्तों की मेजबानी करने वाली थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्वागत कार्यक्रम यूक्रेन में संघर्ष के चलते टाला गया है, न कि महारानी के स्वास्थ्य कारणों से।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा, “महारानी एलिजाबेथ ने विदेश मंत्री की इस सलाह को स्वीकार कर लिया है कि दो मार्च को विंडसर कैसल में प्रस्तावित राजनयिकों के स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जाना चाहिए।”

इस बीच, खबर है कि कोविड-19 से जुड़े हल्के जुखाम जैसे लक्षणों से उबरने के दौरान महारानी छोटी-मोटी जिम्मेदारियां ही निभा रही हैं।

उनके अगले सार्वजनिक आयोजनों में 14 मार्च को लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे में दोनों विश्व युद्ध में लड़ने वाले राष्ट्रमंडल बलों के सम्मान में आयोजित होने वाला वार्षिक राष्ट्रमंडल सेवा कार्यक्रम शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\