जरुरी जानकारी | भारत सहित ‘क्वाड’ देश कर रहे हैं 5जी तकनीक के साझा नजरिये पर विचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया 5जी दूरसंचार तकनीक पर एक साझा नजरिया विकसित करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं और इस सिलसिले में चार देशों के गठजोड़ - ‘क्वाड’ के तहत रणनीतिक सहयोग बढ़ा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया 5जी दूरसंचार तकनीक पर एक साझा नजरिया विकसित करने के लिए विचार-विमर्श कर रहे हैं और इस सिलसिले में चार देशों के गठजोड़ - ‘क्वाड’ के तहत रणनीतिक सहयोग बढ़ा रहे हैं।

चार देशों के अधिकारियों ने शुक्रवार को क्वाड की एक आभासी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान चीन की दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज को अपने क्षेत्रों में काम करने करने की इजाजत देने को लेकर यूरोप और अन्य जगहों पर बढ़ती अनिच्छा पर भी विचार किया गया।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

यह पता चला है कि भारत पहले ही 5G तकनीक के विकास के लिए जापान के संपर्क में है, और इस मुद्दे पर पिछले साल नवंबर में दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री स्तर की वार्ता के दौरान चर्चा की गई।

अमेरिका ने शुक्रवार की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि डिजिटल संपर्क और सुरक्षित नेटवर्क के महत्व को देखते हुए अधिकारियों ने खासतौर से पांचवी पीढ़ी के नेटवर्क (5जी) के लिए भरोसेमंद विक्रेताओं को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं के चलते हुआवेई पर प्रतिबंध लगा दिया है और वह दूसरे देशों पर भी ऐसा करने के लिए दबाव बना रहा है।

हुआवेई अपनी 5जी तकनीक के लिए भारत को एक प्रमुख बाजार के रूप में देख रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट