जरुरी जानकारी | पीवीआर-आइनॉक्स 50 सिनेमा स्क्रीन बंद करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिनेमा हॉल चलाने वाली प्रमुख कंपनी पीवीआर-आइनॉक्स घाटे में चल रहे करीब 50 स्क्रीन बंद करने की योजना बना रही है।

नयी दिल्ली, 16 मई सिनेमा हॉल चलाने वाली प्रमुख कंपनी पीवीआर-आइनॉक्स घाटे में चल रहे करीब 50 स्क्रीन बंद करने की योजना बना रही है।

पीवीआर-आइनॉक्स ने यह भी कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 150 से 175 स्क्रीन खोलने की योजना है।

पीवीआर-आइनॉक्स ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के बारे में निवेशकों को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी की अगले छह महीनों में 50 सिनेमा स्क्रीन बंद करने की योजना है।’’

ये सिनेमा हॉल घाटे में हैं या फिर शॉपिंग मॉल में हैं, जहां इनकी जीवन अवधि समाप्त होने के करीब पहुंच गयी हैं। इनको पटरी पर लाने की उम्मीद काफी कम है।

पीवीआर-आइनॉक्स लि. दो प्रमुख सिनेमा ब्रॉन्ड पीवीआर लि. तथा आइनॉक्स लेजर के विलय के बाद अस्तित्व में आया। विलय छह फरवरी, 2023 को प्रभाव में आया।

विलय के बाद अस्तित्व में आई इकाई भारत और श्रीलंका में 115 शहरों में 361 सिनेमा हॉल का संचालन कर रही है, जिसमें 1,698 स्क्रीन हैं।

एलारा कैपिटल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण तुरानी ने कहा, ‘‘50 स्क्रीन बंद होने से 10 करोड़ रुपये कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) पर असर पड़ेगा।’’

ये स्क्रीन बड़े और मझोले शहरों में हैं।

पीवीआर आइनॉक्स ने यह भी कहा कि उसकी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 150 से 175 स्क्रीन खोलने की योजना है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘इसमें से नौ स्क्रीन अबतक खुल चुके हैं। 15 स्क्रीन के मामले में वाणिज्यिक परिचालन को लेकर लाइसेंस की प्रतीक्षा है। 152 स्क्रीन पर काम विभिन्न चरणों में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\