यह मुलाकात दर्शाती है कि अमेरिका के साथ जारी टकराव के बीच दोनों नेताओं के हित कैसे एक हो रहे हैं।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए बताया कि किम उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से अत्याधुनिक सुविधाओं और भारी हथियारों से लैस ट्रेन से लाई गई लिमोजीन के जरिये वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम पहुंचे।
एजेंसी के मुताबिक, कॉस्मोड्रोम में मौजूद पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता का स्वागत करते हुए उनसे हाथ मिलाया और कहा कि उन्हें ‘‘किम को देखकर बहुत खुशी हो रही है।’’
रूस की सरकारी मीडिया ने बताया कि किम ने ‘‘व्यस्तता के बावजूद’’ उन्हें रूस आने का निमंत्रण देने के लिए पुतिन का आभार जताया।
सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेता कॉस्मोड्रोम का निरीक्षण करने के बाद बातचीत शुरू करेंगे।
बैठक से कुछ देर पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY