विदेश की खबरें | पुतिन ने सीरिया में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन पूर्वी सीरिया में मौजूद सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ कुर्द नेतृत्व वाले लड़ाकों के साथ काम करने का जिक्र कर रहे थे।
पुतिन पूर्वी सीरिया में मौजूद सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ कुर्द नेतृत्व वाले लड़ाकों के साथ काम करने का जिक्र कर रहे थे।
पुतिन ने सोमवार रात मास्को में अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल-असद के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीरिया में विदेशियों की उपस्थिति अवैध है क्योंकि उन्हें संयुक्त राष्ट्र या सीरिया की सरकार से वहां रहने के लिए कोई मंजूरी नहीं मिली है।
रूस सितंबर 2015 में सीरिया के 10 साल लंबे संघर्ष में शामिल हुआ। उस समय सीरियाई सेना पतन के करीब पहुंच गयी थी। लेकिन रूसी हस्तक्षेप से असद की सेना मजबूत हुयी है और देश के अधिकांश हिस्से पर उसका नियंत्रण है। सीरिया में सैकड़ों रूसी सैनिक तैनात हैं और सीरिया के भूमध्यसागरीय तट पर रूस का एक सैन्य हवाई ठिकाना भी है।
सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले एक दशक में असद ने रूस और ईरान जैसे प्रमुख सहयोगी देशों को छोड़कर शायद ही कभी विदेश यात्राएं की हों। दमिश्क में सरकारी मीडिया ने कहा कि असद और पुतिन ने अपनी सेनाओं के बीच सहयोग तथा सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अंतिम क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अभियान जारी रखने के तरीकों पर चर्चा की।
पिछले साल जनवरी में सीरिया की राजधानी में शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)