एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पुतिन ने की रूस में जवानों की आंशिक तैनाती की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने कहा कि 300,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है।

विदेश की खबरें | पुतिन ने की रूस में जवानों की आंशिक तैनाती की घोषणा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने कहा कि 300,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है।

रिजर्विस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो ‘मिलिट्री रिजर्व फोर्स’ का सदस्य होता है। यह आम नागरिक होता है ,लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है। शांतिकाल में यह सेना में सेवाएं नहीं देता है।

रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित किया। उनके इस संबोधन के ठीक एक दिन पहले दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों ने घोषणा की कि वे रूस का अभिन्न अंग बनने के लिये मतदान कराने की योजना बना रहे हैं।

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को आक्रमण किया था और माना जा रहा था कि यह जनमत संग्रह युद्ध शुरू होने के साथ ही कराया जाएगा। यह मतदान रूस के कब्जे वाले लुहांस्क, खेरसन, जापोरिज्जिया और दोनेत्स्क में शुक्रवार से शुरू होगा।

पुतिन ने पश्चिमी देशों पर ‘‘परमाणु ब्लैकमेलिंग’’ करने का आरोप लगाया, साथ ही ‘‘रूस के खिलाफ जनसंहार के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना संबंधी नाटो देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों के बयानों’’ का भी जिक्र किया।

पुतिन ने कहा, ‘‘ जो रूस के संबंध में इस प्रकार के बयान देते हैं मैं उन्हें यह याद दिलाना चाहता हूं कि हमारे देश में भी तबाही के अनेक साधन हैं जो नाटो देशों से अधिक आधुनिक हैं। जब हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा पैदा किया जाएगा तो रूस की और अपने लोगों की रक्षा के लिए हम हमारे पास मौजूद सभी साधनों का इस्तेमाल करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह कोई कोरी बयानबाजी नहीं है।’’

पुतिन ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ होगी।

पुतिन ने कहा, ‘‘हम केवल आंशिक तैनाती की बात कर रहे हैं, ऐसे नागरिक जो रिजर्व में हैं उनकी अनिवार्य तैनाती की जाएगी। जो सशस्त्र बलों में सेवाएं दे चुके हैं उनके पास अनुभव है और दक्षता है।’’

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने बुधवार को टेलीविजन में दिए गए एक साक्षात्कार में कहा कि ‘कॉन्सक्रिप्ट’ अथवा छात्रों की तैनाती नहीं की जाएगी। केवल उन्हें ही तैनात किया जाएगा जिनके पास युद्ध से संबंधित अथवा सेवाओं की अनुभव है। कॉन्सक्रिप्ट से आशय उन व्यक्तियों से होता है जिन्हें सेना में अथवा देश के किसी भी सशस्त्र बल में सेवा देने के लिए बाध्य किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब तक यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के 5,937 जवान मारे गए हैं। वहीं पश्चिम का अनुमान है कि मास्को के दावे के विपरीत उसके कहीं ज्यादा सैनिक युद्ध में मारे जा चुके हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).