विदेश की खबरें | पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण स्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाइल तस्वीर सहित)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फाइल तस्वीर सहित)

मॉस्को, पांच मई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत की। देश के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने कहा कि नेताओं ने बातचीत के दौरान आतंकवाद के किसी भी स्वरूप के खिलाफ बिना किसी समझौते के लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय नेता ने रूसी राष्ट्रपति को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये भारत आने का निमंत्रण दिया है। इस निमंत्रण को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया गया है।’’

इसमें कहा गया कि उन्होंने रूस और भारत के बीच संबंधों की रणनीतिक प्रकृति पर जोर दिया। बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच संबंधों पर किसी भी तरह के बाहरी प्रभाव से असर नहीं पड़ता है तथा ये सभी दिशाओं में आगे बढ़ते रहते हैं।

सरकारी रेडियो ‘वेस्टी एफएम’ द्वारा जारी समाचार में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने 22 अप्रैल को पहलगाम में भारतीय नागरिकों पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले की निंदा की और इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने (पुतिन) मोदी को आश्वासन दिया कि रूस आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने में भारत के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने रूस के ‘विक्टरी डे’ की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूसी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\