देश की खबरें | कोरोना वायरस से 'एक कदम आगे का विजन' रखा जाए : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के लिए एक लाख जांच प्रतिदिन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस महामारी को हराने के लिए आवश्यक है कि कोरोना वायरस से 'एक कदम आगे का विजन' रखा जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के लिए एक लाख जांच प्रतिदिन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस महामारी को हराने के लिए आवश्यक है कि कोरोना वायरस से 'एक कदम आगे का विजन' रखा जाए।

योगी ने प्रदेश में एक लाख जांच प्रतिदिन करने के लिए कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच की जानी जरूरी है।

यह भी पढ़े | भारत में आतंकी भेजने की पाकिस्तान की कोशिशें जारी, पिछले साल की मुकाबले इस वर्ष सीजफायर उल्लंघन 50-60 फीसदी बढ़ा: J&K डीजीपी दिलबाग सिंह.

मुख्यमंत्री यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 लाख से अधिक की आबादी वाले जनपदों में रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा दो हजार जांच प्रतिदिन तथा इससे कम जनसंख्या वाले जिलों में कम से कम 1,000 जांच प्रतिदिन रैपिड एंटीजन टेस्ट विधि के माध्यम से की जाएं।

उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर के माध्यम से प्रदेश में 35 हजार जांच प्रतिदिन की जाएं। जनपद लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर तथा बलिया में विशेष सतर्कता बरतते हुए ‘डोर-टू-डोर सर्वे’ के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य सघन रूप से किया जाए।

यह भी पढ़े | राजस्थान: संजय जैन को 5 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

योगी ने निर्देश दिए कि प्रदेश में टेस्टिंग किट, दवाई, वेंटीलेटर तथा अन्य जरूरी सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए समय से सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएं। सर्विलांस टीम द्वारा प्रभावी ढंग से मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन आवश्यकतानुसार निजी चिकित्सालयों को कोविड अस्पतालों में परिवर्तित करने के सम्बन्ध में जरूरी कदम उठाए।

योगी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी इन कार्यों की प्रभावी निगरानी करें। शनिवार तथा रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहेगी इसलिए लोग अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलें।

उन्होंने बारिश के मौसम के दृष्टिगत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित जनता के लिए राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था रहे।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\