देश की खबरें | पंजाब: सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में और कड़ा होगा लॉकडाउन
जियो

चंडीगढ़, 11 जून कोविड-19 के सामुदायिक स्तर पर फैलने की अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश वाले दिनों में लॉकडाउन को और कड़ा करने का आदेश बृहस्पतिवार को दिया।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये हुई एक बैठक में निर्देश दिया कि सप्ताहांत और छुट्टी के दिनों में आवागमन के लिए चिकित्सा कर्मचारियों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं को छोड़कर सभी नागरिकों को ‘कोवा’ (सीओवीए) ऐप से ई-पास डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़े | प्रयागराज में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन नए मामले सामने आए : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि हालांकि उद्योगों को सभी दिवसों पर सामान्य कामकाज करने की अनुमति होगी।

राज्य सरकार की ओर से यहां जारी एक वक्तव्य के अनुसार सिंह ने पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को आदेश दिया कि बड़ी संख्या में भीड़ को एकत्रित होने से रोकने के लिए इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

यह भी पढ़े | प्रयागराज में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन नए मामले सामने आए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कड़े कदम उठाना जरूरी है।

पुलिस महानिदेशक ने बैठक में बताया कि प्रतिदिन पांच सौ से आठ सौ वाहन दिल्ली से पंजाब आ रहे हैं।

वक्तव्य के अनुसार लोगों के दिल्ली से पंजाब आने पर कड़ाई करने का निर्णय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)