देश की खबरें | पंजाबः विधायक समेत तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 22अक्टूबर लुधियाना जिले में दोराहा के निकट दो वाहनों की टक्कर में मोगा से कांग्रेस विधायक हरजोत कमल और दो अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, कई क्षेत्रों में हुआ अव्वल.

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात में हुई।

उन्होंने बताया कि कमल पंजाब विधानसभा के तीन दिन के सत्र में हिस्सा लेने के बाद चंडीगढ़ से मोगा लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | Manta Rays Viral Video: कर्नाटक तट से मछुआरे ने पकड़े दो विशाल मांटा रे, 750 kg और 250 किलो है वजन, देखें वायरल वीडियो.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कमल के कूल्हे में चोट आई है।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बंसल भी वाहन में थे । बंसल और वाहन चालक भी घायल हो गए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कमल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)