देश की खबरें | पंजाब: रुपनगर के विधायक अमरजीत सिंह की आप में वापसी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक दिसंबर रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस में डेढ़ साल रहने के बाद मंगलवार को अपनी पुरानी पार्टी आप में लौट आए।

संदोआ ने पिछले साल मई में कांग्रेस में शामिल होते समय कहा था कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बर्ताव को लेकर उनका इस पार्टी से मोहभंग हो गया है।

यह भी पढ़े | Corona Vaccine: क्या कोरोना का वैक्सीन आने पर सभी को लगेगा टीका? स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- सरकार ने ऐसा कभी नहीं कहा.

आप की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार को वह बिना किसी शर्त के पार्टी में लौट आए।

विज्ञप्ति ने संदोआ के हवाले से कहा, ‘‘मैं पार्टी आलाकमान और प्रदेश के नेताओं से ईमानदारी से माफी मांगता हूं, जो आम आदमी पार्टी छोड़ने के मेरे फैसले से परेशान हो गए थे। मैं पार्टी में बिना किसी पद की आकांक्षा लिए एक स्वयंसेवक की तरह पार्टी के लिए काम करना चाहता हूं।”

यह भी पढ़े | कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश के किसान कल करेंगे दिल्ली कूच, बैठक में लिया फैसला: 1 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संदोआ ने कहा, ‘‘कांग्रेस में जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल रही।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी वर्गों को मुख्यमंत्री के जनविरोधी रुख का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)