Punjab: पंजाब सरकार ने फसल नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देना शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए बृहस्पतिवार को किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo Credits PTI)

अबोहर (पंजाब), 13 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए बृहस्पतिवार को किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरू की. एक आधिकारिक बयान के अनुसार सरकार ने किसानों को 40 करोड़ रुपये वितरित किए. मान ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फाजिल्का के 362 गांवों में कुल 12.94 करोड़ रुपये में से छह करोड़ रुपये उन्होंने खुद किसानों के बीच वितरित किए. यह भी पढ़ें:

मान ने कहा, “यह खुशी का दिन है.” उन्होंने कहा, “यह संकट की इस घड़ी में लोगों, विशेषकर खाद्य उत्पादकों को राहत देने के लिए उनकी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” बेमौसम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज-तेज हवाओं ने पंजाब के कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाया है.

मान ने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया. उन्होंने कहा कि किसानों को हुए नुकसान को देखकर वह बहुत व्यथित हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड