देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने एक अंतरजनपदीय डकैत गिरोह का पर्दाफाश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को डकैतों के एक अंतरजनपदीय गिरोह का फर्दाफाश किया और उनके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। तब वे किसी अपराध की साचिश रच रहे थे।

होशियारपुर, आठ जुलाई पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को डकैतों के एक अंतरजनपदीय गिरोह का फर्दाफाश किया और उनके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। तब वे किसी अपराध की साचिश रच रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उनमें गिरोह का सरगना कुलवंत सिंह उर्फ गोपा भी शामिल है।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चहल ने बताया कि गढशंकर पुलिस को सूचना मिली कि चाक फल्लू गांव में एक वीरान ईंट भट्टे में गिरोह के सदस्य किसी कपड़े की दुकान एवं राहगीरों को लूटने की साचिश रह रहे हैं।

चहल के अनुसार तब पुलिस ने उस जगह पर छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार बरामद किये गये।

पुलिस ने उनके पास से एक कार, एक मोटरसाइकिल, दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, सात कारतूस, एवं तीन धारदार हथियार भी जब्त किये। यह कार चार दिन पहले लुधियाना से गिरोह के सदस्यों के सदस्यों ने किसी से छीन ली थी।

आरोपियों के विरुद्ध भादंसं एवं हथियार कानून से संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\