जरुरी जानकारी | पंजाब नेशनल बैंक ने पीएम केयर्स फंड में दिया 40 लाख रुपये का योगदान

नयी दिल्ली, एक अक्ट्रबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन राहत कोष (पीएम केयर्स) में बृहस्पतिवार को करीब 40 लाख रुपये का योगदान दिया। कंपनी ने यह राशि सरकार के ‘डिजिटल अपनाये’ अभियान के तहत नये ग्राहकों को जोड़ने के जरिये जुटायी।

बैंक ने एक बयान में कहा कि 15 अगस्त से शुरू हुए अभियान के तहत पीएनबी ने डिजिटल मंच से आठ लाख ग्राहकों को जोड़ा है।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

बयान के अनुसार बैंक ने डिजिटल मंच से जुड़ने वाले प्रत्येक ग्राहक के एवज में 5 रुपये का योगदान पीएम केयर्स फंड में देने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

इसके तहत बैंक ने कोष में 40,14,040 रुपये दिये।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

बैंक के शीर्ष प्रबंधन ने चेक वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांड को सौंपा। इस मौके पर अतिरिक्त सचिव पंकज जैन भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)