चंडीगढ़, दो सिंतबर पंजाब सरकार ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद सुबेदार राजेश कुमार के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का बुधवार को ऐलान किया।
जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में उनकी मौत हो गई थी।
सैनिक के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की भी घोषणा की गई है।
यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि 60 एसएटीए रेजीमेंट के सुबेदार राजेश कुमार ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में 142 मरीज पाए गए: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कुमार होशियारपुर जिले के मुकेरियां के कालीचपुर कलोटा गांव के रहने वाले थे।
उनके परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, बेटी और एक बेटा है।
उनके पिता रामचंदर सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका बेटा भी उन्हीं की इकाई में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY