Punjab Politics: पंजाब सरकार ने बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरें हटाने का निर्देश जारी किया
पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पीआरटीसी को बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए हैं.
चंडीगढ़, 23 सितंबर : पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पीआरटीसी को बसों से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने के निर्देश जारी किए हैं. चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को सिंह की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था.
सरकारी बसों पर मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर चिपकाए जाते हैं. ये पोस्टर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का बखान करते हैं. यह भी पढ़ें : कांग्रेस की खींचतान : ‘पंजाब में बदलाव के बाद अगला नंबर राजस्थान का’
जनसंपर्क विभाग के निदेशक द्वारा सोमवार को पटियाला में पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) को पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर हटाने का पत्र जारी किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

