देश की खबरें | पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए आप के चुनाव प्रभारी नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को राज्य की जालंधर लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी(आप) का प्रभारी नियुक्त किया गया।
चंडीगढ़, सात अप्रैल पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को राज्य की जालंधर लोकसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी(आप) का प्रभारी नियुक्त किया गया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह जानकारी ट्विटर पर साझा की। वहीं, चीमा ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए बाद में मान का शुक्रिया अदा किया।
मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वित्त मंत्री हरपाल चीमा जी को जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी (आप) का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। शुभकामनाएं।’’
राज्य में सत्तारूढ़ आप ने इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बृहस्पतिवार को अपना उम्मीदवार नामित किया। रिंकू बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री मान की उपस्थिति में आप में शामिल हुए थे।
जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में निधन हो जाने के कारण यह उपुचनाव कराने की जरूरत पड़ी है। वह 76 वर्ष के थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

