एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब: किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन स्थगित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर एक महीने से जारी अपना 'रेल रोको' आंदोलन स्थगित करने की सोमवार को घोषणा करते हुए किसानों ने कहा कि अब वे अपना विरोध जारी रखने के लिए पंजाब और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के आवासों का 'घेराव' करेंगे।

देश की खबरें | पंजाब: किसानों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ आंदोलन स्थगित किया

चंडीगढ़, 20 मई पटियाला के शंभू रेलवे स्टेशन पर एक महीने से जारी अपना 'रेल रोको' आंदोलन स्थगित करने की सोमवार को घोषणा करते हुए किसानों ने कहा कि अब वे अपना विरोध जारी रखने के लिए पंजाब और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के आवासों का 'घेराव' करेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान शंभू सीमा पर ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन किसानों की रिहाई की मांग को लेकर 17 अप्रैल से शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर बैठे हुए हैं।

एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम अन्य मांगों के अलावा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी पर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।

तेरह फरवरी को सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर मार्च रोके जाने के बाद प्रदर्शनकारी किसान अभी भी शंभू और खनौरी सीमाओं पर हैं।

सोमवार को किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि वे (किसान) पटियाला में 'रेल रोको' आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं। फूल ने कहा कि उन्होंने तीन किसानों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेताओं के आवासों का 'घेराव' करने का फैसला किया है।

फूल ने यह भी कहा कि उन्होंने 22 मई को शंभू, खनौरी, डबवाली और रतनपुरा में जारी आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर एक सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। आंदोलन के स्थगित होने से अब क्षेत्र के लोगों के लिए रेल मार्ग खुल सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).