एजेंसी न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जहां लोग रिश्वत मांगने वाले और अन्य कदाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित वीडियो साझा कर सकते हैं.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया
सीएम मनोनीत भगवंत मानa (Photo Credits PTI)

चंडीगढ़, 23 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को भ्रष्टाचार-रोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जहां लोग रिश्वत मांगने वाले और अन्य कदाचार में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों से संबंधित वीडियो साझा कर सकते हैं. मान ने शहीद दिवस के अवसर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया और इसे ''एंटी करप्शन एक्शन लाइन'' करार दिया.

मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''मैंने आपसे वादा किया था कि 23 मार्च को एक फोन नंबर जारी करूंगा, जो 'एंटी करप्शन एक्शन लाइन' कहलाएगा. यह नंबर है- 9501200200.'' उन्होंने जनता से कहा कि कोई भी अगर रिश्वत मांगता है, तो उसका वीडियो इस नंबर पर भेजें. मान ने कहा, ''हमारे कर्मचारी वीडियो की पड़ताल करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, फिर चाहे वो अधिकारी, हमारे मंत्री या विधायक हों.'' यह भी पढ़ें : Bihar: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने केंद्र सरकार से की मांग, कहा- पिता को किया जाए रिहा, उन्हें झूठे मुकदमे में फंसया गया

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस नंबर पर केवल भ्रष्टाचार से संबंधित वीडियो साझा करें. मान ने कहा, ''इस अभियान में मुझे तीन करोड़ पंजाबियों के साथ की जरूरत है. अगर आप समर्थन करते हैं तो हम एक महीने में पंजाब को भ्रष्टाचार-मुक्त राज्य बना देंगे.''

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).