देश की खबरें | किसानों को ‘अर्बन नक्सल’ कहने पर पंजाब के मुख्यमंत्री, शिअद ने भाजपा पर हमला बोला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने को लेकर रविवार को भाजपा पर हमला बोला।
चंडीगढ़, 27 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक का प्रयोग करने को लेकर रविवार को भाजपा पर हमला बोला।
सिंह ने भाजपा से कहा कि वह न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे किसानों की छवि खराब करना और उनके लिए ‘अर्बन नक्सल, खालिस्तानी, गुंडा आदि’ कहना बंद करे।
मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘अगर भाजपा अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे नागरिकों और आतंकवादियों, उग्रवादियों और गुंडों में फर्क नहीं कर सकती है तो उसे जनता की पार्टी होने का ढोंग छोड़ देना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी पार्टी जो प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रहे नागरिकों को नक्सल और आतंकवादी कहती है, उसने उस जनता पर शासन करने का हक खो दिया है।’’
शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब के किसानों को कथित रूप से अर्बन नक्सल बताने पर भाजपा पर निशाना साधा।
शिअद के वरिष्ठ नेता और पार्टी की किसान शाखा के प्रमुख सिकंदर सिंह मलूका ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यह निंदनीय है कि पंजाब भाजपा इतना नीचे गिर गई है कि वह पंजाब के किसानों को अर्बन नक्सल बता रही है। यह अपमान बर्दाश्त के लायक नहीं है और मै पंजाब भाजपा को सलाह देना चाहता हूं कि वह अन्नदाताओं के लिए बोले गए शब्द तुरंत वापस ले और इसके लिए माफी मांगे।’’
उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा को राज्य के परिश्रमी किसानों पर सिर्फ इसलिए गलत ठप्पा नहीं लगाना चाहिए क्योंकि उन्होंने उसके नेताओं के किसान विरोधी बयानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

