एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने सिसोदिया को जमानत देने के अदालत के फैसले की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने का उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘सत्य की जीत’’ है।

देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने सिसोदिया को जमानत देने के अदालत के फैसले की सराहना की

चंडीगढ़, नौ अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने का उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘सत्य की जीत’’ है।

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को जमानत दी और कहा कि वह 17 माह से हिरासत में हैं।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया को जमानत सत्य की जीत है।’’

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी 2023 को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया था। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें धनशोधन के मामले में नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। धनशोधन का यह मामला सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).