चंडीगढ़, 26 फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ''बेकार दलबदलू'' बताया जो जिस भी पार्टी में शामिल होते हैं उसके लिए ''बोझ'' बन जाते हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मान ने विभिन्न सरकारी विभागों में 457 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए यहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अभिन्न अंग बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।
मान ने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि वह एक सामान्य परिवार से हैं।
उन्होंने कहा कि ये नेता जो मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है, वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को "कुशलतापूर्वक" चला रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को बेवकूफ बनाया लेकिन अब जनता उनके दुष्प्रचार के बहकावे में नहीं आएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY