देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी संक्रमित पाए गए थे।

चंडीगढ़, 15 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। एक दिन पहले ही मंत्रिमंडल के उनके सहयोगी संक्रमित पाए गए थे।

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा मंगलवार को संक्रमित पाए गए थे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी का ऐलान, कोरोना से जान गंवाने वाले COVID-19 वारियर्स के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी.

एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने सभी मंत्रियों, विभाग सचिवों और विधायकों से कोविड-19 की जांच कराने का आग्रह किया था। उन्होंने (अमरिंदर सिंह) भी जांच करवायी और संक्रमित नहीं पाए गए ।

प्रवक्ता ने बताया कि दो मंत्री सुखजिंदर रंधावा और अरूणा चौधरी ने भी बुधवार को जांच करवायी जबकि कुछ मंत्रियों ने मंगलवार को जांच करायी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना से पिछले 24 घंटे में ITBP के 35 जवान पाए गए पॉजिटिव: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस के दो विधायकों ने भी बुधवार को जांच करायी और उनके नतीजे की प्रतीक्षा है ।

बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विशेषकर संक्रमित पाए गए आईएएस या पीसीएस अधिकारियों के संपर्क में आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को खुद जांच कराने को कहा था।

सिंह ने मंत्रिमंडल को सूचित किया कि बाजवा ठीक हैं और सभी मंत्रियों तथा अन्य लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा ।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों से कोविड-19 के संक्रमण का संदेह होने या लक्षण दिखने पर जांच कराने के लिए कहा है । उन्होंने जोर दिया है कि शुरुआत में संक्रमण का पता लग जाने पर बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\