देश की खबरें | पंजाब: कोविड-19 नियमों को तोड़ने के लिए बैंस बंधुओं पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस पर मामला दर्ज किया गया है।
पटियाला, सात सितंबर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई बलविंदर सिंह बैंस पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि इन दोनों ने राज्य सरकार के एक मंत्री के विरोध में यहां सोमवार को जुलूस निकाला था।
विधायकों ने राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य साधु सिंह धर्मसोत के विरोध में प्रदर्शन किया।
विधायकों का आरोप है कि मंत्री कथित तौर पर करोड़ों रुपये के वजीफे के घोटाले में शामिल हैं।
यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.
पटियाला के पुलिस अधीक्षक विक्रम जीत दुग्गल ने कहा कि धर्मसोत के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को यहां पुडा मैदान में एकत्र होने को कहा गया था।
मैदान में लगभग 1,500 लोग एकत्र हुए थे जो 70-80 बसों में भरकर आए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)