एजेंसी न्यूज

Punjab Shocker: लुधियाना में फिरौती के लिए अगवा किए गए व्यापारी को गोली मारी

पंजाब के लुधियाना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने फिरौती के लिए अगवा किए गए एक व्यापारी को गोली मार दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Punjab Shocker: लुधियाना में फिरौती के लिए अगवा किए गए व्यापारी को गोली मारी
Gun Fire

लुधियाना, 18 नवंबर: पंजाब के लुधियाना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने फिरौती के लिए अगवा किए गए एक व्यापारी को गोली मार दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त सुमित सूद ने बताया कि संभव जैन को शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी फैक्टरी के पास से अगवा किया गया था. अधिकारी ने बताया कि जैन अपनी कार में सवार होकर फैक्टरी से करीब एक किलोमीटर दूर पहुं‍चा तो एक मोटरसाइकिल उसकी गाड़ी से आ टकराई.

पुलिस ने बताया कि जैसे ही जैन अपनी गाड़ी से बाहर निकला तभी चार लोग वहां आ पहुंचे और उसे उसकी ही गाड़ी की पिछली सीट पर बांधकर अपने साथ ले गए. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पीड़ित के परिवार से फिरौती मांगी, जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई.

पुलिस ने बताया कि जब आरोपियों को कुछ गड़बड़ महसूस हुई तो उन्होंने जैन की जांघ में गोली मारी और उसे विश्वकर्मा चौक मार्ग के समीप फेंककर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, जैन का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).