एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में

चंडीगढ़, 26 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब के पठानकोट और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर में रात के समय तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस और रूपनगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के साथ दोनों जगह कड़ाके की ठंड रही। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

करनाल में भी कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).