एजेंसी न्यूज

पंजाब: गन्ना मिल में अनियमितताओं को लेकर अकाली दल के नेता जरनैल वाहिद को हिरासत में लिया गया

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने यहां एक चीनी मिल में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता और मार्कफेड सहकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह वाहिद को हिरासत में ले लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पंजाब: गन्ना मिल में अनियमितताओं को लेकर अकाली दल के नेता जरनैल वाहिद को हिरासत में लिया गया
Arrest (Photo Credits: Twitter)

फगवाड़ा (पंजाब), 30 सितंबर: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने यहां एक चीनी मिल में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता और मार्कफेड सहकारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह वाहिद को हिरासत में ले लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वाहिद संधार चीनी मिल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जिस पर गन्ना उत्पादकों का 42 करोड़ रुपये बकाया हैं.

सूत्रों ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश्वर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार को फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर स्थित वाहिद के आवास पर छापा मारा. भारती किसान यूनियन (दोआबा) के सदस्य पिछले चार दिनों से चीनी मिल के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। किसानों ने मिल के गेट पर ताला लगा दिया और सभी बकाया भुगतान की मांग की.

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने बृहस्पतिवार को बीकेयू (दोआबा) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कपूरथला के उपायुक्त को चीनी मिल के दिवालिया हो चुके मालिकों की संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कपूरथला जिले के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि गन्ना किसानों के सभी लंबित बकाए का भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).