खेल की खबरें | पुणेरी पलटन टीटी ने जयपुर पैट्रियट्स को 9-6 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुनेरी पलटन टेबल टेनिस ने रविवार को यहां यूटीटी 2024 के रोमांचक मुकाबले में पहली बार जयपुर पैट्रियट्स पर 9-6 से जीत के साथ नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत वापसी की।

चेन्नई, एक सितंबर पुनेरी पलटन टेबल टेनिस ने रविवार को यहां यूटीटी 2024 के रोमांचक मुकाबले में पहली बार जयपुर पैट्रियट्स पर 9-6 से जीत के साथ नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ में मजबूत वापसी की।

पुणेरी पलटन टेबल टेनिस इस मुकाबले से पहले आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे थी लेकिन टीम जयपुर पैट्रियट्स पर जीत दर्ज करने के बाद 28 अंक के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गयी।

लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

इस मुकाबले के बाद जयपुर पैट्रियट्स भी एक पायदान ऊपर चढ़कर 25 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

अंकुर भट्टाचार्जी ने पहले पुरुष एकल में रोनित भांजा को 2-1 (10-11, 11-10, 11-8) से हराकर पुनेरी पलटन टेबल टेनिस को शुरुआती बढ़त दिलाई लेकिन सुथासिनी सावेटाबुट ने महिला एकल मुकाबले में अयहिका मुखर्जी को 2-1 (8-11, 11-10, 11-7) से हराकर जयपुर पैट्रियट्स को बराबरी दिला दी।

मिश्रित युगल मुकाबले में नतालिया बाजोर और अनिर्बान घोष की नित्यश्री मणि और चो सेंगमिन पर 2-1 (11-10, 7-11,11-9) की जीत से पुणेरी पलटन ने बढ़त बना ली।

जोआओ मोंटेइरो ने खतरनाक चो सेंगमिन को 2-1 (8-11,11-10,11-7) से हराकर पुणे स्थित फ्रेंचाइजी की बढ़त को मजबूत किया।

नतालिया बाजोर ने महिला एकल के दूसरे मुकाबले में नित्यश्री मणि पर 2-1 (11-8, 7-11, 11-6) की जीत के साथ पुणेरी पलटन के लिए इस मैच को यादगार बना दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\