खेल की खबरें | पुणेरी पल्टन ने गुजरात जाइंट्स को 49-30 से हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन पुणेरी पल्टन ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 49-30 की आसान जीत के साथ अपने अजेय अभियान को चार मैच तक पहुंचा दिया।
हैदराबाद, चार नवंबर गत चैंपियन पुणेरी पल्टन ने सोमवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 49-30 की आसान जीत के साथ अपने अजेय अभियान को चार मैच तक पहुंचा दिया।
पुणेरी पल्टन की ओर से आकाश शिंदे ने 11 अंक जुटाए जबकि डिफेंडर अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री और अमन ने हाई फाइव (पांच अंक) बनाया।
गुजरात जाइंट्स की ओर से गुमान सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 13 अंक जुटाए।
पुणेरी पल्टन की शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती पांच मिनट में ही गुजरात की टीम को ऑल आउट कर दिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
पहले हाफ में पुणेरी पल्टन ने विरोधी टीम को एक बार फिर ऑल आउट किया और मध्यांतर तक 30-9 की बढ़त बनाई।
गुजरात की टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन यह हार से बचने के लिए नाकाफी था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

