एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे के मीरा रोड के रेस्तरां में दोहरे हत्याकांड मामले में पुणे का वेटर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मीरा रोड के एक रेस्तरां में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने पुणे के 35 वर्षीय एक वेटर को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | ठाणे के मीरा रोड के रेस्तरां में दोहरे हत्याकांड मामले में पुणे का वेटर गिरफ्तार
जियो

ठाणे, छह जून महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मीरा रोड के एक रेस्तरां में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा करने का दावा करते हुए पुलिस ने पुणे के 35 वर्षीय एक वेटर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कल्लू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उसने 30 मई को कथित रूप से हत्या को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गंगा राम अस्पताल के खिलाफ FIR दर्ज: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के मुताबिक खाने को लेकर हुए विवाद की वजह से आरोपी ने यह हत्या की।

अधिकारी ने बताया कि हरीश शेट्टी (42) और नरेश पंडित (53) का शव शुक्रवार को मीरा रोड स्थित साबरी रेस्तरां सह बार की पानी की टंकी से बरामद हुआ था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Pandemic: कोरोना टेस्ट करवाने और हॉस्पिटल में बेड ढूंढने के लिए मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम सहित देश के कई हिस्सों में लोगों को करना पड़ रहा है संघर्ष.

उन्होंने बताया कि शेट्टी रेस्तरां में प्रबंधक का काम करता था जबकि पंडित सफाईकर्मी था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ितों के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। जांच के दौरान पता चला कि अपराध के बाद यादव पुणे के रेस्तरां में काम करने लगा था।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पुणे पहुंची और शुक्रवार को पार्वती इलाके से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान यादव ने दोनों की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि प्रबंधक स्वयं स्वादिष्ट खाना खाता था जबकि उसे खराब खाना देता था। इससे वह परेशान हो गया था और इसलिए शेट्टी और पंडित को रास्ते से हटाने का फैसला किया।’’

ठाणे ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक वेंकट अंधले ने बताया, ‘‘इसके बाद उसने सोते हुए दोनों पर कुदाल से हमला किया और उनके शवों को रेस्तरा की ही टंकी में डाल दिया।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वर्ष 2013 में कोलकाता में हुई हत्या के मामले में आरोपी था और जेल में कैद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2020 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).