Maharashtra Truck Fire Video: दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रक में लगी आग, नाबालिग समेत 4 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास सोमवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग जाने से एक नाबालिग सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.
पुणे, 17 अक्टूबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास सोमवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग जाने से एक नाबालिग सहित चार लोगों की जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि यह घटना रात करीब नौ बजे स्वामीनारायण मंदिर के पास हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं. यह भी पढ़ें : Bihar Train Accident Video: बिहार के बक्सर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, पिछले एक सप्ताह में दूसरा ट्रेन हादसा
उन्होंने बताया कि एक ट्रक सांगली से गुजरात जा रहा था, तभी स्वामीनारायण मंदिर के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और एक अन्य ट्रक में जा टकराया. महाजन ने बताया कि टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई, जिससे वाहन पर सवार चार लोगों की मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

