देश की खबरें | पुणे के जिम मालिकों ने कामकाज बहाल करने देने की अनुमति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के चलते बंद पुणे के जिम और फिटनेस केंद्रों के मालिकों ने बुधवार को नगर निकाय के अधिकारियों से अपना कामकाज बहाल करने की इजाजत देने का अनुरोध किया।

जियो

पुणे, 17 जून लॉकडाउन के चलते बंद पुणे के जिम और फिटनेस केंद्रों के मालिकों ने बुधवार को नगर निकाय के अधिकारियों से अपना कामकाज बहाल करने की इजाजत देने का अनुरोध किया।

कई जिम संचालक, फिटनेस प्रशिक्षक और अन्य संबंधित कर्मी पुणे नगर निगम के सामने एकत्र हुए और उन्होंने अपनी मांग रखी।

यह भी पढ़े | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट आया पॉजिटिव : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुणे फिटनेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश काले ने बताया कि जिम और फिटनेस क्लब करीब तीन माह से बंद पड़े है, ऐसे में उनके मालिकों, प्रशिक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों तथा संबंधित पोषाहार के दुकानदारों के सामने मुश्किलें आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिम मालिक अपना ईएमआई, किराया, बिजली बिल, प्रशिक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों की तनख्वाह का भुगतान करने के लिए जिद्दोजेहद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Unlock 1.0: कोरोना से चल रही जंग का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को सराहा.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जिम खोलने के दौरान सभी निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं। हमने अपनी ओर से कुछ उपायों की सूची सौंपी है जिसे जिम को खोलने पर अपनाया जा सकता है।’’

पुणे नगर निगम के आयुक्त शेखर गायकवाड़ को एक मांगपत्र सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी