एजेंसी न्यूज

Pune: इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह आग लग गई. दमकल के अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Pune: इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में लगी आग, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

पुणे, 1 नवंबर : महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह आग लग गई. दमकल के अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.

अधिकारी ने बताया कि आग दक्षिण पुणे के लुल्ला नगर इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट लगी थी. उन्होंने बताया कि आग बुझाने के मकसद से दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गये थे. यह भी पढ़ें : मप्र : गांधी प्राणी उद्यान ग्वालियर में शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया

कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. उन्होंने कहा, हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).